उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को सुलतानपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जहां सीएम योगी जिले को 81 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री योगी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिसके बाद विवेकनगर स्थित जीआईसी सर्कस ग्राउंड में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सीएम योगी के क्या-क्या कार्यक्रम?
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सीएम योगी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड में बने हैलिपैड पर उतरेंगे। सीएम योगी प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसके बाद वह सुलतानपुर और इसौली विधानसभा क्षेत्र की 81 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 1230 बजे विवेकनगर स्थित जीआईसी सर्कस ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
तैयारियों को अंतिम रूप
जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।











