बरेली में 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान में कार्यक्रम, सीएम योगी ने ‘ग्राम प्रहरियों’ की भूमिका को बताया अहम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बरेली ज़िले में राज्य के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बरेली ज़िले में राज्य के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सीएम योगी ने बेहतरीन काम करने वाले ग्राम प्रहरियों को भी सम्मानित किया। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

‘ग्राम प्रहरियों’ की भूमिका अहम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा का मज़बूत माहौल बनाने, अपराध पर नियंत्रण रखने और पुलिस-जनता के बीच सहयोग बढ़ाने में ‘ग्राम प्रहरियों’ की भूमिका बहुत अहम है। अगर अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति सजग है तो सतर्कता यही से शुरू होती है। ग्राम प्रहरी लगातार पुलिस के संपर्क में रहे तो कोई किसी का बाल बांका नहीं कर सकती।”

पूर्व सरकारों पर निशाना
सीएम योगी ने अपने संबोधन में पूर्व सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति को लेकर कहा कि, 2017 से पहले कोई भी त्योहार आता था उपद्रव शुरू हो जाता था अब लोग उपद्रव भूल गए हैं। लेकिन यूपी अब बदल चुका है और इसका बड़ा प्रमाण आपका जनपद भी है। 2017 से पहले 68000 ग्राम पंचायत थीं, आज 57600 से अधिक है। कई राजस्व ग्राम हैं।

स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलेगा
सीएम योगी ने आगे कहा कि ग्राम प्रहरियों की भूमिका सीसीटीवी कैमरे की तरह गांवों में है। ग्राम प्रहरियों के मानदेय को लेकर उन्होंने आगे कहा कि, 2017 में मानदेय 1500 था, 2019 में हमने 2500 किया, साल में 12000 तक बढ़े। उन्होंने कहा कि, मानदेय भी बढ़ा रहे और कैशलेस की सुविधा भी हम दे रहे हैं, 5 लाख रुपए की प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़