सीएम योगी का महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को लेकर बड़ा संदेश, 2017 से पहले की स्थिति का भी जिक्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को लेकर बड़ा संदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को लेकर बड़ा संदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि “माता चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप, नारी शक्ति की आभा, गरिमा और अदम्य साहस का प्रतीक है। यह हमें संदेश देता है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्म-सम्मान ही एक सशक्त और समृद्ध समाज की नींव हैं। इसी भावना को अपनाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, राज्य की डबल-इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के नए मानक स्थापित कर रही है।”

पूर्व सरकार पर निशाना साधा
सीएम योगी ने 2017 से पहले की स्थिति को लेकर पूर्व सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “2017 से पहले, राज्य में फैली अव्यवस्था ने महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा पर संकट खड़ा कर दिया था। माताओं और बहनों को सशक्त बनाने के बजाय, सत्ता में बैठे लोगों का मुख्य उद्देश्य अपने ही परिवारों को सशक्त बनाना था।”

महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं
सीएम योगी ने कहा कि, “आज, बेटियों के अस्तित्व की रक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने वाली ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना से लेकर, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’, विवाह को गरिमापूर्ण आधार देने वाली ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’, मातृत्व के लिए सहयोग देने वाली ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’, धुएं से मुक्ति दिलाने वाली ‘उज्ज्वला योजना’, गरिमा की रक्षा करने वाली ‘इज्जत घर’ योजना, संपत्ति के अधिकार सुरक्षित करने वाली ‘घरौनी योजना’, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और वृद्धावस्था पेंशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा तक इन सभी पहलों के ज़रिए डबल-इंजन सरकार का हर प्रयास महिलाओं के सम्मान, आत्म-सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़