पीएम मोदी का आज 76वां जन्मदिन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मां गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पीएम की लंबी उम्र की कामना की।

सफाई कर्मियों का किया सम्मान
इसके साथ में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। बाबा के जलाभिषेक के बाद सभी ने सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया। बाइकर्स को लड्डू वितरित किया। बता दें कि काशी में बाइक रैली भी निकाली जाएगी।

पीएम के जन्मदिन पर केक काटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक भी काया गया। केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चिराग पासवान ने सभी में केक बांटा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मैं अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। उनकी सोच देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाने की है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़