लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान सीएम योगी ने ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी’ के तहत 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ से ज़्यादा और 9 इनक्यूबेटर्स को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 1.79 करोड़ बांटे। इस मौके पर ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी 2026’ बुकलेट जारी की गई और ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल’ का उद्घाटन किया गया। साथ ही, नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र दिए गए और ‘इंडिया इनोवेट्स’ में चुने गए राज्य के स्टार्टअप्स को भी सम्मानित किया गया।
लाभार्थियों और उद्यमियों को बहुत-बहुत बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “पूरा भरोसा है कि डबल-इंजन सरकार के साथ मिलकर, आप सभी उत्तर प्रदेश को निवेश और रोज़गार के लिए एक बेहतरीन मंच दिलाने में योगदान देंगे। सभी लाभार्थियों और उद्यमियों को बहुत-बहुत बधाई दी।
इनोवेशन के लिए एक बेहतरीन माहौल
सीएम योगी ने कहा कि, ” उच्च शिक्षा संस्थानों को सिर्फ पारंपरिक पाठ्यक्रम तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। आपको इनोवेशन और R&D के लिए एक बेहतरीन माहौल बनाना होगा। हमारी सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों में रिसर्च गतिविधियों के लिए अलग से फंड उपलब्ध कराया है। सीएम ने कहा कि, डबल-इंजन सरकार में, ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है”।












