UPBOCW यानि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में चपरासी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसलिए जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं वो जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म भर लें।
1 सितंबर भर्ती की अंतिम तारीख
इस भर्ती के लिए अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवार का इंटरमीडिएट HSC उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। भर्ती के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी से संबंधित फील्ड में 1 साल का अनुभव भी मांगा गया है।
किन-किन जिलों में भर्ती
बता दें कि यूपी में चपरासी पदों की भर्ती मुजफ्फरनगर, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, कौशांबी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज, लखनऊ जिलों में की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन फॉर्म निशुल्क भरा जा सकता है।












