उत्तराखंड को CAMPA के तहत 945.69 करोड़ के कार्यों को मंज़ूरी, सीएम धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लगातार वित्तीय सहयोग मिल रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लगातार वित्तीय सहयोग मिल रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, केंद्र सरकार उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण के लिए लगातार सहयोग कर रही है।

945.69 करोड़ के कार्यों को मंज़ूरी
सीएम धामी ने कहा कि, “पिछले तीन वर्षों में, CAMPA के तहत उत्तराखंड के लिए 945.69 करोड़ के कार्यों को मंज़ूरी दी गई है। वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 339 करोड़ के कार्यों में से 104.35 करोड़ की मंज़ूरी भी मिल गई है”।

केंद्र सरकार का आभार जताया
सीएम धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताया। सीएम ने कहा कि “इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए राज्य के सभी निवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव का हार्दिक धन्यवाद”।

केंद्र से सहयोग का किया था अनुरोध
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। जिसमें CAMPA के माध्यम से उत्तराखंड को मिले वित्तीय सहयोग और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में वन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया था।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़