सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। दरअसल सोमवार को NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का जीकर किया। लेकिन CJI सूर्यकांत ने मामले की जानकारी देने वाले वकील से कहा कि वे ‘सुप्रीम कोर्ट का समय बर्बाद न करें’।
वकील ने बताए छात्रों के मुद्दे
जानकारी के मुताबिक याचिका दायर करने वाले वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि छात्र अहम मुद्दे उठा रहे हैं। NEET परीक्षा में गड़बड़ू और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार जैसे मुद्दों को लेकर यह छात्र सड़कों पर उतरे हैं। हालांकि, CJI ने उनकी बात बीच में ही रोक दी और कहा, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”
वकील की सुप्रीम कोर्ट से अपील
वकील ने सुप्रीम कोर्ट में ज़ोर देकर कहा कि कोर्ट को विरोध वाली जगह के वीडियो देखने की भी अपील की। वकील ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। आपको वो वीडियो जरूर देखना चाहिए जिनमें पुलिस की ज़्यादतियां दिख रही हैं, इस पर CJI ने कहा, “हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है, हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है।” CJI ने वकील को साफ शब्दों में कहा, “हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है.”












