बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
10 IAS के तबादले
जारी अधसूचना की अनुसार 7 जगहों पर डीडीसी, दो नगर आयुक्त, दो डीटीओ और दो एसडीओ का तबादला किया गया है। 10 आईएएस और 11 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की सूचना जारी की गई है।
किन अधिकारियों के हुए तबादले?
अधिसूचना के मुताबिक 2014 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से ट्रांसफर कर नगर विकास और आवास विभाग के अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के प्रशासनिक निदेशक मनोरंजन कुमार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकि शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है। विधु भूषण चौधरी, अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग का तबादला करते हुए अपर सचिव, उद्योग विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की लिस्ट
बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की लिस्ट भी जारी की गई है। संजय कुमार को शिवहर का DDC, कुमारी अनुपम सिंह को औरंगाबाद का DDC, राकेश कुमार को शेखपुरा का DDC और आदित्य कुमार पियूष को जहानाबाद का नया DDC बनाया गया है। सभी 11 अधिकारियों को तुरंत नए पद पर ज्वाइन करने को कहा गया है।










