UPSSSC वन रक्षक और मुख्य परीक्षा, आयोग ने प्रोविजनल आंसर कुंजी की जारी

UPSSSC ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक व विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर कुंजी जारी कर दी है।

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 27 सितंबर को आयोजित वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक व विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी पांच अक्टूबर तक प्रश्नों और उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग की ओर से दिसंबर तक 10 से अधिक भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी है।

208 पदों के लिए मुख्य परीक्षाएं
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के 708 पदों और कार्यालय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विभिन्न संवर्ग के 208 पदों के लिए मुख्य परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। आयोग अब इन परीक्षाओं की उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।

भर्ती के लिए होंगे इंटरव्यू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं को तेजी से पूरा कर परिणाम जल्द घोषित करने में जुटा हुआ है। अगली परीक्षाओं में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 25 और 30 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रस्तावित है। अक्टूबर में मशीनिस्ट अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू भी होंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़