
PM मोदी बोले- मुझे NDA की जीत पर संदेह नहीं: छठी मइया का अपमान करने वालों की जमानत जब्त होगी, महिला बोली- 2025 में 225 सीटें जीतेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पीएम से बात करते हुए एक महिला ने कहा, ‘बिहार में चुनाव है। लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।’ इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने इस चुनाव को बेहद करीब से देखा है और एक बात मैं कह सकता हूं कि NDA इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत रही है। मुझे NDA की जीत पर कोई संदेह नहीं है।’ महिला संवाद के दौरान पीएम मोदी ने छठी मइया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘इस







