December 22, 2025

केवल डिग्री नहीं, धनवान बनने के लिए आपका कौशल और एक्शन भी है जरुरी : नवल रविकांत

एंजेललिस्ट के सह-संस्थापक नवल रविकांत का कहना है कि केवल डिग्री हासिल कर लेना ही अमीरी की गारंटी नहीं। उनका मानना है कि संपत्ति कौशल, सही फैसलों और मूल्य निर्माण से आती है। वे पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर सीखने, काम करने और अवसरों को पहचानने पर जोर देते हैं।

कचरे से कमाई: लखवा में ऐप के ज़रिये कचरे की खरीद रचा इतिहास

बिहार के लखवा ग्राम पंचायत ने ग्रामीण स्वच्छता में नई मिसाल कायम की है। यह भारत का पहला गांव बन गया है, जहां मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर से कचरा खरीदा जा रहा है।‘कबाड़ मंडी ऐप’ के माध्यम से ग्रामीण अपने कचरे का पंजीकरण करते हैं, जिसे एजेंसी द्वारा तौलकर सीधे भुगतान किया जाता है। कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर उपयोगी उत्पाद बनाया जाता है जिससे रोजगार भी सृजित हो रहा है। यह मॉडल बिहार को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।