सीएम योगी ने बागपत हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

बागपत ज़िले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बागपत ज़िले में सड़क हादसा बेहद दुखद है। सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने कहा कि मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले, शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

आर्थिक सहायता देने की घोषणा
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम योगी ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की और घायलों को 50-50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे से मची चीख-पुकार
बता दें कि बागपत में यह भीषण हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे बड़ागांव के पास हुआ। पिकअप वाहन में कुल 32 लोग सवार थे। सभी राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव अल्हापुर, थाना उझानी, बदायूं लौट रहे थे। बड़ागांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर ही चीख-पुकार मैच गई। पिकअप के पलटते ही उसमें सवार कई लोग वाहन के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़