UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से लॉ ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, सहायक विधायी परामर्शदाता और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि इस भर्ती के तहत निर्धारित अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 तक है। भर्ती के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। पदानुसार आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री शुगर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा लॉ में डिग्री और अनुभव आदि होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इन श्रेणी के अलावा आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा जो ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।












