केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ‘एकता दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का लिया संकल्प

'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 'एकता दौड़' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘एकता दौड़’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहे।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प
इस अवसर पर सभी ने मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस ‘रन फॉर यूनिटी’ में लगभग 8,000 धावकों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करना रहा।

सीएम ने सरदार पटेल को किया याद
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “सरदार साहब ने जिस भारत को एक सूत्र में पिरोया था, वह आज माननीय गृह मंत्री जी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत, सुरक्षित और विकसित बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट किया और सदियों से बिखरी राष्ट्रीय आकांक्षाओं को एक अखंड भारत का रूप दिया।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़