दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट https://www.du.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2026 तक निर्धारित है। वहीं इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 215 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 164 पद, एससी के लिए कुल 33 पद और एसटी के लिए कुल 18 पद आरक्षित है।
योग्यता और आयु सीमा
इसके साथ ही भर्ती के तहत डीयू में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट और और हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आयु सीमा के तहत आवेदन करने की अधिकतम उम्र 32 वर्ष निर्धारित है।











