मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने भोपाल विधानसभा भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के साथ-साथ अन्य कैबिनेट मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सीएम ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी के नामांकन पत्र को लेकर उन्हें अग्रिम बधाई दी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश की रिक्त सीट से नामांकन दाखिल किया है। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा उपहार मिला है। सीएम ने कहा की, “हरदीप पुरी एक कुशल प्रशासक हैं और उनके अनुभव से मध्य प्रदेश को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।”
पुरी का लंबा संसदीय जीवन
हरदीप सिंह पुरी का लंबा संसदीय जीवन रहा है। पुरी ने मध्य प्रदेश को बिना रिफाइनरी,स्मार्ट सिटी जैसी सौगाते दी है। उनके नेतृत्व में देश के अंदर स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हुआ। बता दें कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को मध्य प्रदेश से होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था।












