देहरादून में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री दौड़ को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अंतर्गत आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सीएम धामी ने दिलाई शपथ
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वहां मौजूद लोगों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद, हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुआत की गई। जिसमें भारी संख्या में धावकों की भागीदारी रही।

अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद, विभिन्न रियासतों को भारत में शामिल करके उन्होंने एक अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। देश की एकता और अखंडता के प्रति उनका समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़