सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, दिग्गजों ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष', भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती है।

आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती है। इस अवसर पर संसद मार्ग स्थित सरदार पटेल चौक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उन्हें नमन किया गया।

सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट की शेयर
इसके बाद ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी पोस्ट में कहा कि, “अपने अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ, सरदार साहब ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने भारत को एकता और अखंडता की वह शक्ति प्रदान की, जो आज भी हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है।”

देशवासियों से सीएम की अपील
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने देशवासियों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि, “हम सरदार साहब के संकल्पों को अपनाएं और एक सशक्त, संगठित तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़