उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नमन किया। सीएम पुष्कर धामी ने देहरादून में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
भारत की एकता को नई शक्ति प्रदान
सीएम धामी ने कहा कि, “अपने दृढ़ संकल्प और असाधारण नेतृत्व से, सरदार पटेल ने बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को नई शक्ति प्रदान की। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।”
सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद
सीएम धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि, ” सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त भारत की नींव रखी।”











