उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि, सीएम धामी ने कहा-“कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध”

उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये सम्मान निधि पहुंची।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि हस्तांतरित की। इसमें उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये सम्मान निधि पहुंची। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

सीएम ने कार्यक्रम में की शिरकत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘पीएम किसान सम्मान निधि उत्सव दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी वर्चुअल माध्यम से सुना।

कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध
सीएम धामी ने संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, हमारी सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बाजरा, कीवी, सेब और ड्रैगन फ्रूट जैसे मिशनों के माध्यम से कृषि में विविधता और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, ब्याज मुक्त ऋण, कृषि मशीनरी की खरीद पर सब्सिडी और सिंचाई के लिए नहर की मुफ्त सुविधा जैसी पहलों के जरिए किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़