दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी विकास कार्यों की सौगात, नेहरू कैंप में दो बाल वाटिकाओं का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैदरपुर स्थित नेहरू कैंप में दो बाल वाटिकाओं का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैदरपुर स्थित नेहरू कैंप में दो बाल वाटिकाओं का उद्घाटन किया। यहाँ बच्चों के लिए झूले, टहलने के लिए फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन
इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने अन्य विकास कार्यों की भी सौगात दी। सीएम रेखा गुप्ता ने हैदरपुर के नेहरू कैंप में 24 सीटों वाले जनसुविधा केंद्र (टॉयलेट ब्लॉक) का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्‍होंने पीतमपुरा के एकता कैंप में सी. सी. पेवमैंट का उद्घाटन कर लोगों को धूल और जलभराव की समस्‍या से राहत देने का आश्‍वासन दिया। इसका अलावा मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने यू और वी ब्‍लॉक के पास प्रस्‍तावित 20 सीटों वाले जनसुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्‍द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

विकास और जन-सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारी प्राथमिकता उन बस्तियों तक विकास और जन-सुविधाएं पहुंचाना है, जो वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रही हैं। हमारा प्रयास है कि हर मोहल्ले में सकारात्मक बदलाव आए और हर परिवार को बेहतर जीवन जीने का अवसर मिले।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़