प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 में जारी ‘पावर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2011 से 2023 के बीच लगभग 49.6 करोड़ (करीब 50 करोड़) लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इसमें योगदान देने वाले अग्रणी राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश है। इन राज्यों ने गरीबी कम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। बता दें कि वर्ष 2017 से 2023 के बीच देश में लगभग 13.4 करोड़ अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा हुए। जिसमें ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी और खाद्य सब्सिडी जैसी सामाजिक योजनाओं का बड़ा योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी की जाहिर
इस उपलब्धि को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए, ‘गरीब कल्याण’ केवल एक नीति नहीं है। यह उनके जीवन का मिशन है, अति निर्धन लोगों को सम्मान, अवसर और समृद्धि दिलाने का उनका अटूट संकल्प। लगभग 50 करोड़ भारतीयों का गरीबी से बाहर आना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसे अब विश्व बैंक ने भी मान्यता दी है।”
हर गरीब परिवार को सम्मान
सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट शेयर कर कहा कि, “यह पीएम मोदी के नेतृत्व की असाधारण शक्ति, ‘अंत्योदय’ के लिए उनकी अथक तपस्या और हर भारतीय के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनका यह मिशन और भी दृढ़ संकल्प के साथ तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हर गरीब परिवार को सम्मान, समृद्धि और उम्मीद के साथ जीने का अवसर न मिल जाए।”












