दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, दिल्ली के रेल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान दिल्ली के रेल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और तकनीकी विकास को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखा
इस अहम मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्षेत्र की रेल समस्याओं और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखा। बता दें कि इसमें रोहिणी सेक्टर-18 से बादली मेट्रो स्टेशन तक ROB (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण और सिरसपुर अंडरपास को जल्द शुरू करने जैसी मांगें शामिल हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के रेलवे और सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सीएम ने जताया आभार
वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “उनके नेतृत्व में, दिल्ली की रेल कनेक्टिविटी, यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार और मजबूत हो रहे हैं। दिल्ली के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनके निरंतर सहयोग के लिए, मैं दिल्ली के सभी निवासियों की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़