RRB जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे वो अब अपना परिणाम आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर देख सकते हैं।

डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट
बता दें कि परीक्षा परिणाम को उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB JE CBT-2 Result 2026 डाउनलोड भी कर सकते हैं। सीबीटी-2 की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा

किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2585 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 1096 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 246 पद आरक्षित किये गए है। ओबीसी के लिए कुल 620 पद, एससी के लिए कुल 411 पद और एसटी के लिए कुल 212 पद आरक्षित किए गए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़