सीएम रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में ‘अर्पण केंद्र’ का किया उद्घाटन, पुराने कपड़ों से बनेगी नई उपयोगी वस्तुएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी पॉलिटेक्निक में 'अर्पण केंद्र' का उद्घाटन किया गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी पॉलिटेक्निक में ‘अर्पण केंद्र’ का उद्घाटन किया गया। दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ पुराने कपड़ों का पुन: उपयोग और रीसाइकिल करके नई उपयोगी वस्तुएं बनाई जाएंगी।

सीएम की दिल्लीवासियों से अपील
इस अवसर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की। सीएम ने कहा कि वे अपने पुराने, इस्तेमाल लायक कपड़े इन केंद्रों पर दान करें और इस सार्थक पहल में भागीदार बनें। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली मेट्रो के सहयोग से ऐसे ही ‘अर्पण’ दान केंद्र दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशनों पर भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके तहत पहले चरण में शालिमार बाग, पंजाबी बाग वेस्ट, मयूर विहार फेज-1, शाहदरा और रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशनों पर ‘अर्पण’ दान केंद्र शुरू किए जा चुके है।

‘जन सुविधा कॉम्प्लेक्स’ का भी उद्घाटन
इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा स्थित जी.पी. सेवा बस्ती में ‘जन सुविधा कॉम्प्लेक्स’ का भी उद्घाटन किया। यह कॉम्प्लेक्स स्थानीय निवासियों को साफ शौचालय और नहाने की जगह जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारी सरकार हर नागरिक को साफ, सुरक्षित और सम्मानजनक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” इस अवसर पर नगर पार्षदअनिल नागपाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़