‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत डिंडोरी जिले में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने किसानों के साथ संवाद किया।
कृषि गतिविधियों को बढ़ावा
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा कि, “कोदो-कुटकी के पंजीकरण में, राज्य के नौ चिन्हित जिलों में डिंडोरी ने पहला स्थान हासिल किया है। आदिवासी क्षेत्रों में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ, विकास के नए अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं।”
धान की खरीद का फैसला
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “कोदो-कुटकी के साथ-साथ धान की खरीद का निर्णय, स्थानीय और आदिवासी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।” बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।












