सीएम योगी ने 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजना का किया शुभारंभ, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे चेक

सीएम योगी ने युवाओं की प्रगति के लिए 'सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना' का शुभारंभ किया।

‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस अवसर पर सीएम योगी ने युवाओं की प्रगति के लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ किया। करीब 1,725 करोड़ लागत की प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर सृजित करने वाली यह ऐतिहासिक पहल है।

लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरित
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरित किए। वहीं युवा साथियों को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के स्किलिंग एवं प्लेसमेंट को लेकर विभिन्न कंपनियों के साथ MoU भी किए।

डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अपने युवाओं को राष्ट्रीय एकता के भाव से जोड़ना तथा प्रदेश में उनके कौशल विकास और रोजगार के लिए प्रभावी व्यवस्था करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़