‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, काशी से नई दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार

काशी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अत्याधुनिक 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

काशी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अत्याधुनिक ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ आधुनिक रेल परिवहन और युवाओं के कौशल सशक्तिकरण के क्षेत्र में दो बड़ी उपलब्धियों का साक्षी बनेगा।”

नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में कदम
सीएम योगी ने कहा कि, “इसके साथ ही, लखनऊ में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ की भी शुरुआत की जाएगी। यह पहल युवाओं के कौशल को निखारने और उन्हें रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “एक ओर, यह आधुनिक रेल सेवा ‘नए उत्तर प्रदेश’ में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी, तो दूसरी ओर, कौशल विकास की यह पहल युवाओं को राज्य की प्रगति में एक सशक्त भागीदार बनाएगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़