ISRO में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के जरिये कुल 61 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में इसरो में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वो https://www.isro.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
बता दें कि, भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही इसरो यूआरएससी में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा भी निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। टेक्निकल के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये और ड्राइवर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये दिए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़