दिल्ली यूनिवर्सिटी में रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर नौकरी का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
भर्ती के लिए योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामाजिक विज्ञान विषय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही नेट, एमफिल या पीएएचडी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिल्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से सामाजिक विज्ञान विषय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरा किया होना चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
बता दें कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह पदानुसार वेतनमान दिया जाएगा। रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 37,000 रुपये वेतन दिया जाएगा और रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा।












