बिहार की पहली रिवर लिंक परियोजना का शुभारंभ सीएम सम्राट चौधरी ने किया। ने शिवहर जिले में राज्य की पहली रिवर लिंक परियोजना के उद्घाटन से जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके साथ ही बेलवा डैम से बागमती नदी का पानी लिंक चैनल के माध्यम से मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी की ओर प्रवाहित किया गया।
विकास योजनाओं की सौगात
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन किया। जिसकी लागत 130 करोड़ 88 लाख रुपए है। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। जिसकी लागत में कुल 184 करोड़ 6 लाख 82 हजार रुपए है।
बाढ़ प्रबंधन को प्राथमिकता
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना बिहार के जल संसाधनों के समेकित और वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल सुरक्षा, सिंचाई विस्तार और बाढ़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है।
किसानों को मिलेगा पर्याप्त जल
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘समेकित जल संसाधन प्रबंधन’ के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना का उद्देश्य बाढ़ के अतिरिक्त जल का बेहतर प्रबंधन करना, सिंचाई क्षमता बढ़ाना और किसानों को साल भर पर्याप्त जल उपलब्ध कराना है।
बिहार सरकार का दावा
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार का दावा है कि इस परियोजना से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। सरकार का अनुसार है कि इस परियोजना से करीब 50 लाख किसानों को लाभ मिलेगा और लगभग 1.39 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए सिंचाई की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित होगी।











