बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने शिक्षक और कर्मियों के भुगतान के लिए अनुदानित विद्यालयों और महाविद्यालयों को कुल 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
सम्राट चौधरी सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से जारी अनुदान का उद्देश्य संबंधित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के भुगतान में सहायता देना है। लंबे समय से वित्तीय संसाधनों को लेकर संस्थानों के सामने आने वाली चुनौतियों के बीच यह अनुदान राशि महत्वपूर्ण कदम है।
शिक्षकों, संस्थानों के हित में प्रयास
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, “शिक्षकों, कर्मियों एवं संस्थानों के हित में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।” सरकार की ओर से जारी 461 करोड़ रुपये की सहायता राशि से अनुदानित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भुगतान संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।












