दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शहर के विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई।
सीएम ने दी जानकारी
सीएम रेखा गुप्ता ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “उनका सादगीपूर्ण स्वभाव, स्पष्टवादिता और आत्मीयता भारतीय जीवन मूल्यों का एक सुंदर उदाहरण हैं। सेवा के प्रति उनका समर्पण, समाज में समरसता लाने और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए उनका कार्य, तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की उनकी भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त
सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना बहुमूल्य समय दिया और मुझे अपना स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद प्रदान किया।












