मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोवा सदन की नवीनीकृत इमारत का किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस सदन की जमकर तारीफ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चाणक्यपुरी में गोवा सदन की नवीनीकृत इमारत का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चाणक्यपुरी में गोवा सदन की नवीनीकृत इमारत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, गोवा सरकार के मंत्री दिगंबर वी. कामत और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस इमारत का पुनर्निर्माण गोवा की पारंपरिक स्थापत्य शैली और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके विभिन्न तलों का नामकरण गोवा की प्रमुख पवित्र नदियों पर किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस
इमारत में आधुनिक सुविधाओं की बात करें तो इस अपग्रेड किए गए भवन में 21 डबल बेडरूम, एक बड़ा डॉर्मिटरी, सेंट्रलाइज्ड एयर-कंडीशनिंग, आधुनिक डाइनिंग एरिया, दो को-वर्किंग स्पेस और एक मिनी कॉन्फ्रेंस रूम शामिल किए गए हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली आने वाले गोवा के नागरिकों के लिए यहाँ मात्र 2,000 प्रति रात्रि की तय दर पर कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आपसी सहयोग को मिलेगी मजबूती
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गोवा सदन, गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विशिष्ट पहचान का एक सुंदर प्रतीक है। यह इमारत दिल्ली और गोवा के बीच गहरे संबंधों, प्रशासनिक समन्वय और आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करेगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़