मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश, साल 2017 से पहले की स्थिति का भी किया जिक्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बड़ा संदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बड़ा संदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि, “हर भारतीय का यह पावन कर्तव्य है कि वह उस राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखे, जिसके लिए ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।”

सामाजिक समरसता पर आघात
साल 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, ” वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और भाई-भतीजावाद की राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया और राष्ट्रीय एकता की भावना को कमजोर किया, जिससे सामाजिक समरसता पर आघात पहुँचा। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में, ‘डबल इंजन’ सरकार ने इस स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है। हमने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सुशासन का आधार बनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया है, और आदरणीय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जोड़ा है।”

‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ का अटूट संकल्प
सीएम योगी ने आगे कहा, “सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) और ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के माध्यम से, यह संकल्प हर व्यक्ति की चेतना और आचरण में समाहित होने का एक सामूहिक अवसर प्रदान करता है। हम सब इस ‘एकता दौड़’ में शामिल हों। हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के अटूट संकल्प का प्रतीक बने।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़