बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, आपदा पीड़ितों को वितरित की सहायता राशि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीएम सम्राट चौधरी ने हाल-चाल जाना। इसके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाजीपुर और सोनपुर में राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने राहत शिविर में लोगों से मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खुद उन्हें खाना परोसा और उनके साथ भोजन भी किया।

आपदा पीड़ितों को दी सहायता राशि
इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने आपदा पीड़ितों को सहायता राशि भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बाढ़ से फसलों को जो नुकसान हुआ है उनका सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर ही प्रभावित किसानों को फसल के नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।

प्रभावितों की हर संभव मदद
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, “आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। ऐसे में राज्य सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी। सीएम ने कहा कि “मैं हर मुश्किल और हर कदम पर लोगों के साथ खड़ा हूँ”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़