SSC जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 की घोषणा का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। SSC यानि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही परिणाम की घोषणा की जा सकती है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा रिजल्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, SSCकी ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।
चयन प्रक्रिया जानिए
हालांकि अब तक SSC की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी करने से संबंधित आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक जल्द ही एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।












