उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा को मज़बूती की दिशा में बड़ी उपलब्धि, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई

उत्तराखंड ने मेडिकल शिक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

देवभूमि उत्तराखंड ने मेडिकल शिक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रुद्रपुर में ‘पंडित रामसुमेर शुक्ला स्मृति सरकारी मेडिकल कॉलेज’ का संचालन होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

100 MBBS सीटों के साथ पढ़ाई शुरू होगी
सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “रुद्रपुर में ‘पंडित रामसुमेर शुक्ला स्मृति सरकारी मेडिकल कॉलेज’ के संचालन का रास्ता साफ़ हो गया है, जहाँ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ पढ़ाई शुरू होगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को ज़रूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।”

सीएम धामी ने जताया आभार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अहम फ़ैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का हार्दिक धन्यवाद किया। सीएम ने कहा कि, “यह पहल राज्य में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़