‘आइडियाज़ फॉर इंडिया 2.0 समिट’ में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, कहा-“दिल्ली में विकास कार्यों की रफ्तार और उनका दायरा बढ़ा”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने‘आइडियाज़ फॉर इंडिया 2.0 समिट’ में शिरकत की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने‘आइडियाज़ फॉर इंडिया 2.0 समिट’ में शिरकत की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने विकसित भारत में दिल्ली की भूमिका और दिल्ली के विकास के सफर पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में विकास कार्यों की रफ्तार और उनका दायरा, दोनों में बढ़ोतरी हुई है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संभव हो पाया है। राजधानी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, स्वच्छता हो या फिर पर्यावरण सभी क्षेत्रों में बदलाव दिखाई दे रहा है।

हर क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर बदलाव
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, पिछले 20 महीनों में दिल्ली ने विकास की एक नई गति और पैमाना देखा है। शिक्षा हो या स्वास्थ्य, सड़कें हों या परिवहन, स्वच्छता हो या पर्यावरण हर क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर बदलाव दिखाई दे रहे हैं।”

हमारा ‘संकल्प से सिद्धि’ तक का सफर
मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए बधाई दी और सराहना भी की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा किम “दिल्ली की जनता इसकी गवाह है। यह हमारा ‘संकल्प से सिद्धि’ तक का सफर है।” मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में इन क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़