दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, कुल 219 पदों पर हो रही भर्ती

दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 219 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 07 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो https://dtu.ac.in/ पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

भर्ती के लिए योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार यूजीसी/सीएसआईआर नेट या गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये निर्धारित है। ईडब्ल्यूएस और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़