इंदौर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, राजनीतिक दलों को दिया करारा जवाब

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई देवी की नगरी इंदौर में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई देवी की नगरी इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल हुए।

लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अटूट निष्ठा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “यहाँ मौजूद एक लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की और अराजकता फैलाने की साजिश रचने वाले राजनीतिक दलों को करारा जवाब दिया। पदयात्रा में शामिल लोगों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव सतर्क रहने का संकल्प लिया।”

पदयात्रा में बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी शामिल हुए। वहीं बड़ी संख्या में लोगों की भी भागीदारी रही।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़