JRHMS यानि झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की ओर से स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के कुल 106 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है। भर्ती के तहत इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jrhms.jharkhand.gov.in/ पर जाकर 15 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा निर्धारित
बता दें कि स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्दहरित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 23 वर्ष से लेकर 64 वर्ष के बीच निर्धारित है। इसके साथ ही इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
इसके अलावा स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 3,00,000 रुपये सैलरी प्रदान की जाएगी।












