सीएम धामी ने हरिद्वार-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का लिया जायजा, ‘गड्ढा-मुक्त अभियान’ के तहत कार्यों की प्रगति जांची

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से देहरादून सड़क मार्ग से लौटते समय निरीक्षण किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से देहरादून सड़क मार्ग से लौटते समय निरीक्षण किया। सीएम धामी ने हरिद्वार-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान, ‘गड्ढा-मुक्त अभियान’ के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की भी जांच की गई।

सुविधाओं का लिया जायजा
इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने वहां की साफ-सफाई और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं मौजूदा अधिकारियों को भी व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यात्रियों को मिलें गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “राज्य के निवासियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के साथ-साथ बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि राज्य की सड़कें बेहतर और सुरक्षित हों, और स्थानीय नागरिकों तथा यात्रियों को साफ-सुथरी और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़