देहरादून में “राइटर्स विलेज इंटरनेशनल फेस्टिवल-2026”, सीएम धामी ने पुस्तिकाओं का किया विमोचन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के थानो स्थित 'लेखक गाँव' में आयोजित "राइटर्स विलेज इंटरनेशनल फेस्टिवल-2026" के समापन समारोह में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के थानो स्थित ‘लेखक गाँव’ में आयोजित “राइटर्स विलेज इंटरनेशनल फेस्टिवल-2026” के समापन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम धामी ने ‘धरती का स्वर्ग उत्तराखंड’ और ‘देवभूमि का काव्य पुष्प’ नामक पुस्तिकाओं का विमोचन किया।

साहित्यिक पर्यटन का बनेगा केंद्र
जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’, ‘साहित्य भूषण’ और ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ जैसे पुरस्कारों के माध्यम से राज्य के उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित कर रही है। साथ ही, हिंदी और विभिन्न स्थानीय भाषाओं में पुस्तकों के प्रकाशन के लिए साहित्यकारों को अनुदान भी दिया जा रहा है। हम उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।”

सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “साहित्य, संस्कृति, कला, शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को समर्पित यह महोत्सव, भारतीय भाषाओं की प्रतिष्ठा बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर हमारी सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़