केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अहम फैसले लिए गए। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ और ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ को मंजूरी दी है।
खेल के क्षेत्र में नए अवसर
‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही खेल उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवा खेलों के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। वहीं, ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ गांवों में विकास कार्यों को नई गति देगी।
सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका
बता दें कि यह योजना पंचायतों को मजबूत करने, गांवों में सुविधाओं को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंत्रिमंडल का यह फैसला ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करने और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।











