मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियां, कहा- ‘गति-पैमाने और संपर्क’ के मंत्र के साथ बदली पूरी तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'डबल इंजन' सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन-रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र के कुशल मार्गदर्शन में, ‘डबल इंजन’ सरकार ने ‘गति, पैमाने और संपर्क’ के मंत्र के साथ इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।

हवाई सेवाओं ने नई ऊंचाइयां की हासिल
सीएम योगी ने कहा, “सड़क, रेल और हवाई संपर्क न सिर्फ दूरियां कम करते हैं, बल्कि ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि के लिए नई संभावनाएं भी लाते हैं। बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार के सत्ता में आने से पहले, देश की सबसे अधिक आबादी वाले इस राज्य में सिर्फ डेढ़ एक्सप्रेसवे थे। आज, राज्य में 10 एक्सप्रेसवे चालू हैं। उस समय, हवाई सेवाएं कुछ चुनिंदा शहरों तक ही सीमित थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 05 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ, राज्य में हवाई सेवाओं ने नई ऊंचाइयां हासिल कर ली हैं।”

उद्यमिता के नए अवसर पैदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “साल 2017 से पहले राज्य के किसी भी शहर में मेट्रो नहीं थी। वहीं आज, 07 शहरों में मेट्रो सार्वजनिक जीवन को नई गति दे रही है। इस बदलाव से किसानों को अपनी उपज के लिए बड़े बाजार मिल रहे हैं और उद्यमिता के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच आसान हो रही है। कामकाजी लोगों का समय बच रहा है। पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई मजबूती मिल रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़