मोदी सरकार ने काशीवासियों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती (अहमदाबाद) से वाराणसी के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। साबरमती स्टेशन पर आयोजित समारोह के दौरान पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई। इस नई रेल सेवा से गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीएम योगी ने जताया आभार
इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साबरमती की पावन भूमि से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक आस्था, संस्कृति और विकास का एक नया रेल-सेतु स्थापित हुआ है। प्रकाश के पर्व दीपावली से पहले, नए उत्तर प्रदेश को यह कल्याणकारी उपहार प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार।”
आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार
सीएम योगी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से शुरू की गई अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस रेल सेवा न सिर्फ यात्रियों के लिए यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक और सुलभ बनाएगी, बल्कि दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।”












