भारत के प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान सबसे पहले पीएम मोदी ने मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ वार्ता की। जिसमें दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को लेकर कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत 18 महत्वपूर्ण समझौते किए। जिनमें रक्षा, समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा विशेषकर नाभिकीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
भारत को सौंपेगा तीन प्राचीन कलाकृतियां
दोनों देशों के बीच वार्ता सार्थक रही। जिसके नतीजों के तहत अब आस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियन की सप्लाई होगी। बता दें कि आस्ट्रेलिया तीन प्राचीन कलाकृतियां भारत को लौटाएगा। इन कलाकृतियों में शिव के वाहन पवित्र बैल नंदी, शुभ काली के साथ त्रिशूल और छह सिर वाले स्कंद कलाकृति शामिल है।
व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा
वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर भी चर्चा की। रणनीतिक साझेदारी में हुई मजबूत प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही दोनों देशों ने वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।











