डाक सेवक के 23757 पदों पर आज से आवेदन शुरू, यहाँ जानें कैसे करें आवेदन?

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर भर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितंबर को निर्धारित की गई है। वहीं 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका उम्मीदवारों को दिया जाएगा।

आयु सीमा की गई निर्धारित
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन फीस
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़